बहोरीबंद: रामपाटन गांव में घर में घुसकर महिला पर हमला, पुलिस जांच में जुटी
रामपाटन गांव में घर में घुसकर एक महिला पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना बहोरीबंद थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आरोपी घर में घुसे और विवाद करते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद महिला के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।