लखीसराय: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नया बाजार मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया गया
लखीसराय। विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र बुधवार की दोपहर 3:50 पर शहर के नया बाजार मुख्य मार्ग पर कवैया थाना के समक्ष सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस अभियान में कवैया थाना पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में सीआईएफ पुलिस बलों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। जांच के दौरान दो पहिया चार पहिया वाहनों की बारीकी से तलाशी ली गई।