शाहजहांपुर: बरेली सीमा पर ट्रेन में फायर अलार्म बजने के बाद यात्रियों में मची भगदड़, स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने दी जानकारी
बरेली सीमा पर ट्रेन में बड़ा हादसा हुआ है यहां पंजाब मेल ट्रेन के कोच में आग लगने की अफवाह फैल जाने के बाद भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद ट्रेन से आधा दर्जन यात्री पुल से 20 फीट गहरी खाई में कूद गए। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि फायर सुरक्षा यंत्र में हाथ लगने से फायर अलार्म बजने लगा। जिसके बाद भगदड़ मच गई। जिसको लेकर पीएस तोमर स्टेशन अधीक्षक ने जानकारी दी है।