शेखपुरा जिले के लक्ष्मीपुर गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी चंदन कुमार अपने घर का निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी ओमप्रकाश पंडित द्वारा भीगे कपड़े धूप में पसारे जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।