ज्ञानपुर: झिंगुरपुर में डीएम विशाल सिंह की जन चौपाल, समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया
औराई के झिंगुरपुर गांव में जिलाधिकारी विशाल सिंह ने जन चौपाल लगाया, इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि शासन के मंशा है, कि हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, और किसी को कोई परेशानी ना हो, उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता, शिक्षा और सरकारी योजना का लाभ उठाने की अपील की इस दौरान करीब 50 से अधिक मामले आए हैं।