स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र में 2250 किसानों से 10,492 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद
स्लीमनाबाद तहसील में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन का कार्य तेज़ी से जारी है। अब तक 2250 कृषकों से कुल 10 हजार 492 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा और व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक इंतज़ाम सुनिश्चित किए गए हैं।