अरनोद: सेवना में खेत में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, मंत्री हेमंत मीणा की सादगी की हो रही सराहना
लोकप्रिय विधायक एवं राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने विधानसभा क्षेत्र के सेवना गांव का दौरा कर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मंत्री हेमंत मीणा खेत में नीचे बैठकर आमजन से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से मंत्री के समक्ष अवगत कराया। मंत्री ने म