दाउदनगर: भखरुआं पटना रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय में भाकपा माले की समीक्षा बैठक में जिला सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई
दाउदनगर के भखरुआं पटना रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय में शनिवार की अपराह्न 3:00 बजे 13 वें जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन जिला सचिव मुनारिक राम की अध्यक्षता में किया गया।जानकारी देते हुए टाउन सचिव बिरजू चौधरी ने शाम 5:00 बजे बताया कि बैठक में तैयारी पर विस्तारित चर्चा की गई।निर्वाचित एवं मनोनीत प्रतिनिधियों का आमंत्रण पत्र दिया जाएगा।