टीकमगढ़ में जारी शीतलहर के बीच बुधवार शाम एक बुजुर्ग की कोल्ड अटैक से मौत हो गई।सिंधी धर्मशाला निवासी लखीमल सिंधी शाम के समय राजेंद्र पार्क घूमने जा रहे थे तभी रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर गिर पड़े। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।