तिलहर: पुलिस क्षेत्राधिकारी ने नगर में सघन चेकिंग अभियान के दौरान बैंक और एटीएम के बाहर की चेकिंग
दरअसल तिलहर में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया।सोमवार दोपहर में इस अभियान के दौरान क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई तथा विभिन्न बैंक/एटीएम एवं उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।