झालरापाटन: झालावाड़ के निर्भय सिंह सर्किल पर माहेश्वरी समाज ने आतंकी हमले में शहीद हुए 27 भारतीयों को दी श्रद्धांजलि सभा
झालावाड़ में माहेश्वरी समाज ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए 27 भारतीयों की याद में शनिवार शाम 6:00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। निर्भय सिंह सर्किल पर आयोजित इस सभा में जिला झालावाड़ माहेश्वरी समाज सभा और झालरापाटन के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।