झालरापाटन: कुकड़ा कला गांव में खेत पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय किसान की हुई मौत
कुकडा कला गांव में खेत पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मोडक थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एसआरजी हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम करवाया है। गांव के रहने वाले 62 वर्षीय राम सिंह की खेत पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय अचानक बेहोश हो गया। जिसे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।