झालरापाटन: तीतरवासा गांव में खुदाई के दौरान कुएं में बिजली के तार की चपेट में आया मजदूर, एसआरजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
तीतरवासा में कुएं की खुदाई के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। जैतारण निवासी डूंगर सिंह (23) को उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डूंगर सिंह अपने साथी मजदूरों के साथ दो महीने पहले कुएं खोदने के लिए झालावाड़ जिले में आए थे। वे पहले ही दो गांवों में कुओं की खुदाई कर चुके थे। तीसरे कुएँ की खुदाई के दौरान हादसा हुआ है।