लंभुआ: लम्भुआ में बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय पशुपालक गंभीर रूप से घायल
लम्भुआ के दियरा रोड पर रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने 55 वर्षीय राम यज्ञ प्रजापत को टक्कर मार दी। गंभीर घायल पशुपालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।