लखीसराय: नया बाजार: निजी परिसर में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं की अहम भागीदारी
लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित एक निजी परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “नारी शक्ति का सम्मान, देश का स्वाभिमान” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की पूर्वाह्न 11:15 बजे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महामंत्री सनोज कुमार ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुषमा साहू उपस्थित रही।