सैदपुर: छपरा में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंचायत सहायक पर ₹1500 मांगने का आरोप, ऑडियो हुआ वायरल, सचिव बने अंजान
छपरा स्थित पंचायत भवन के ऑपरेटर द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर भारी भरकम अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले में बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद अब ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नोटरी बनवाने के नाम पर 1500 रुपये मांगने की बात कही जा रही है। ऑडियो पंचायत सहायक का बताया जा रहा।