मंझनपुर: रामाधीन का पूरा में शादी से पहले युवती की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
रामाधीन का पूरा में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, शिवानी (19) पुत्री संतोष रैदास ने किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब उसकी हालत बिगड़ती दिखाई दी तो आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।