करौं: पथरौल: देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
Karon, Deoghar | Apr 23, 2026 पाथरोल थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक कुंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो में वह देवी-देवताओं और मां-बहनों पर अपशब्दों का प्रयोग कर रहा था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। आरोपी खमरवाद निवासी है।