मास्टर प्लान के तहत रोड चौड़ीकरण में बाधक हिस्सों को हटाने के लिए नगर निगम की टीम शुक्रवार सुबह एक बार फिर छावनी पहुंची। छावनी चौराहे पर मथुरावाला प्रतिष्ठान की बिल्डिंग सहित अन्य मकानों और प्रतिष्ठानों के सड़क चौड़ीकरण में बाधक हिस्सों को हटाया गया। कार्रवाई के लिए निगम का अमला तीन पोकलेन और दो जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचा।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहले मैन्युअली काम शुरू किया, इसके बाद मशीनों की मदद से बाधक हिस्सों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर प्रखर सिंह ने बताया कि मास्टर प्लान में शामिल छावनी रोड पर चौड़ीकरण के लिए जिन बाधक हिस्सों को हटाने की कार्रवाई लंबित थी, उसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक मकान का छज्जा और अन्य भवनों के बाधक हिस्से हटाए गए हैं।
इससे पहले मई में भी छावनी क्षेत्र में निगम ने रोड चौड़ीकरण को लेकर कार्रवाई की थी। उस दौरान राजनीतिक विरोध भी हुआ था और कांग्रेस ने जन अधिकार यात्रा निकाली थी।
#Breking #News #india #trending #viral