देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में सिंचाई लघु आदि के निर्माण को लेकर की समीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में सिंचाई, लघु सिंचाई सहित जलश्रोत एवं नदी पुनर्जीवीकरण प्राधिकरण के साथ प्रदेश में बैराज, चैकडैम एवं जलाशयों आदि के निर्माण एवं संतृप्तिकरण की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेशभर में चैकडैम और बैराज के लिए अगले 5 वर्षों का प्लान तैयार किया जाए। साथ ही, टाईमलाईन के साथ कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए।