जगदलपुर: परपा में दुर्लभ वन्य प्राणी पेंगोलिन की छाल की तस्करी करते पकड़े गए दो तस्कर, 13 किलो पेंगोलिन स्केल्स जब्त
बस्तर वनमण्डल के अन्तर्गत मुखवीर से प्राप्त असूचना के आधार पर राज्य स्तरीय उड़नदस्ता एवं बस्तर वनमण्डल की संयुक्त टीम बनाकर, प्राप्त सूचना के अनुसार जगदलपुर शहर के परपा क्षेत्र के एक घर में दबिश दे कर दो आरोपियों को 13 किलो विलुप्त प्रायः वन्य जीव पेंगोलिन स्केल्स (छाल) के साथ रंगे हाथो पकड़ा गया।