शिवपुरी नगर: रेबई के सरकारी स्कूल में रसोईया की नियुक्ति में बड़ा खेल, चार साल से सेवा दे रही महिला को हटाकर दूसरे का नाम दर्ज
शिवपुरी जिले के जिले के पिछोर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम रेबई के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक रसोईया ने नियुक्ति और वेतन भुगतान में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए शनिवार की दोपहर ढेड़ बजे कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला रामकुमारी झा ने शिकायत में बताया है कि वह पिछले चार वर्षों से निरंतर स्कूल में रसोईया के रूप में अपनी सेवाएं दे