पामगढ़: मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा और पिकअप में लगाई गई आग
जांजगीर-चाम्पा जिले के मुलमुला क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. गोलीबारी, हत्या, लूट, चोरी समेत अन्य घटनाएं रोज की बात हो गई है. क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद है और बढ़ते अपराध से पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं. सबसे बड़ी बात, ज्यादातर अपराध के मामले में बदमाश पकड़े नहीं जा रहे हैं, इसलिए लूट, चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाएं नहीं रुक रही है।