उदयपुर। शहर से सटे कैलाशपुरी क्षेत्र की पहाड़ियों में हो रहे अवैध निर्माणों को लेकर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और अवैध रास्तों व निर्माण कार्यों को तत्काल ध्वस्त करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि अरावली पर्वतमाला में अतिक्रमण और अवैध निर्माण किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।