जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम 4 बजे के करीब बाइक सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने मृतक के सिर और चेहरे पर करीब 6 गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस मामले को जमीन विवाद और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है।