उप जिला निर्वाचन अधिकारी नंदा भलावे कुशरे ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया कि आगर मालवा जिले में मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए चल रही SIR प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। जिले की दोनों विधानसभाओं के 4 लाख 77 हजार 558 मतदाताओं के सभी फॉर्म्स का डिजिटाइजेशन कार्य जिला निर्वाचन कार्यालय ने मिशन मोड में सफलतापूर्वक संपन्न किया।