मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में सपा की गुटबाजी पर चर्चा, मीनाक्षी चौक पर भिड़े सपा नेता; लात-घूंसे चले और गाड़ी में तोड़फोड़
मुजफ्फरनगर में सपा की कथित गुटबाजी एक बार फिर चर्चा में है। देर रात मीनाक्षी चौक पर सपा से जुड़े दो नेताओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक नेता की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर खालापार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।