सरधना: रतौली गांव में खेत में गिरा उड़ता हुआ ड्रोन, ग्रामीणों में दहशत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिया अपने कब्जे में
सरधना थाना क्षेत्र के रतौली गांव में बीती रात घरों के ऊपर से गुजरा हुआ एक ड्रोन खेत में जा गिरा जिसको देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई हालांकि कुछ लोगों ने उसको उठाया और पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज नानू अनिल कुमार ने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी अफवाह से दूर रहने की बात कही है