नवाबगंज: बाराबंकी में 18 लाख की बड़ी चोरी, व्यापारी के घर-दुकान को बनाया निशाना, खिड़की तोड़कर ले उड़े जेवर और नकदी
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ागांव मोड़ स्थित एक गल्ला व्यापारी के घर और दुकान से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है।