महोबा: बरा गांव में गहराया पेयजल संकट, हर घर नल योजना बनी शोपीस, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण #jansamasya
Mahoba, Mahoba | Jun 19, 2026 बरा गांव में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि 'हर घर नल योजना' के तहत नल तो लगाए गए, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या हरिजन बस्ती में है, जहां पानी का कोई वैकल्पिक स्रोत नहीं है।