इटावा: सिविल लाइन पुलिस ने आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु अर्धसैनिक बल के साथ किया एरिया डोमिनेशन
Etawah, Etawah | Mar 30, 2024 SSP संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए, सिविल लाइन थाना पुलिस ने नगला पूठ, राजा बाग, टी.वी. अस्पताल काशीराम कॉलोनी समेत अन्य जगहों पर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ शनिवार को एरिया डोमिनेशन किया। इसके साथ ही आम जनता से वार्ता कर दिशा निर्देशों से अवगत करवाया।