गिरिडीह: डीसी के निर्देशानुसार डीआरडीए सभागार में भारत की जनगणना के पहले चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
डीसी रामनिवास यादव के निर्देशानुसार बुधवार को 11 बजे डीआरडीए सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराना तथा फील्ड स्तर पर कार्य करने वाले प्रशिक्षकों को जानकारी प्रदान करना था।