गुराबन्दा प्रखंड के मुड़ाकाटी पंचायत भवन के पास निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का काम ग्रामीणों ने मंगलवार को रुकवा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा अत्यंत घटिया गुणवत्ता का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बीम कॉलम की ढलाई इतनी खराब है कि सेंट्रिंग हटाते ही सीमेंट उखड़कर दिखने लगी। निर्माण स्थल पर न तो किसी सूचना बोर्ड की व्यवस्था है।