सादाबाद: पल्हावत के निकट अनियंत्रित टेंपो ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल हुआ
बरामई निवासी किसान महिपाल सिंह पुत्र रामदेव सिंह कोल्ड स्टोरेज से आलू का बोरा लेकर अपने गांव लौट रहे थे। पल्हावत के निकट सामने से आ रहे एक टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को लोगों के द्वारा सीएचसी पहुंचाया।चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।