बीरपुर: प्रखंड मध्याह्न भोजन साधन सेवी ने पानापुर, भवानंदपुर खरमौली, बड़हारा एवं गेनहरपुर विद्यालय का निरीक्षण कर भोजन की जांच
वीरपुर प्रखंड में मंगलवार को सुबह करीब दस बजे प्रखंड मध्याह्न भोजन साधन सेवी कोमलता कुमारी ने छह सरकारी विद्यालयों का अनुश्रवण कर मध्याह्न भोजन योजना के संचालन का जायजा लिया। अनुश्रवण के दौरान विद्यालयों में बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, पंजी संधारण तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया गया।