कानपुर के बर्रा में रिटायर्ड कर्मचारी के घर लाखों की चोरी
बर्रा थाना क्षेत्र के आई-वन 46 में गन फैक्ट्री से रिटायर्ड कर्मचारी अनिल गुप्ता के मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अनिल गुप्ता अपनी बेटी के घर लखनऊ गए हुए थे। उनकी बेटी रेशम विभाग में अधिकारी हैं।
इसी दौरान देर रात नकाबपोश चोर कटर मशीन लेकर घर में दाखिल हुए और बक्से व तिजोरी को निशाना बनाया। हार, अंगूठियां, कान के झाले और नकदी समेत लाखों रुपये के सामान चोरी होने की बात सामने आई है।
परिवार को जब चोरों की भनक लगी तो बदमाश भागने लगे। बताया जा रहा है कि चोर दूसरी मंजिल से कूदकर फरार हो गए। उनकी कटर मशीन मौके पर ही छूट गई।
पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।
📍 कानपुर | बर्रा
🎥 Ground Zero News | रजत शर्मा
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurCrime #Barra #CrimeNews