कानपुर नगर निगम सदन में हंगामा, पार्षदों के बीच मारपीट का आरोप
कानपुर नगर निगम सदन में शनिवार को वार्ड के परिसीमन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विवाद उस वक्त बढ़ गया, जब भाजपा पार्षद विकास जायसवाल और सपा पार्षद रजत कौशिक के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि कहासुनी बढ़ने के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की। भाजपा पार्षद नवीन पंडित समेत अन्य पार्षदों ने रजत कौशिक को पकड़ लिया।
वहीं, भाजपा पार्षद विकास जायसवाल ने सदन में नारेबाजी भी की। हंगामे के चलते नगर निगम सदन की कार्यवाही करीब आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी।
घटना के बाद सदन में काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा। मामले का वीडियो भी सामने आया है।
📍 कानपुर | नगर निगम सदन
#Kanpur #KanpurNews #KanpurNagarNigam #KanpurBreakingNews #BreakingNews #GroundZeroNews #GroundZeroNewsKanpur #KanpurNagarNigam #VikasJaiswal #RajatKaushik #BJP #SP #Parshad #नगर_निगम #कानपुर_न्यूज़ #कानपुर_ब्रेकिंग #हंगामा #मारपीट #पार्षद #GroundZeroNews