मुंगावली: पिपरिया गांव से बाइक हुई चोरी, मुंगावली पुलिस ने किया मामला दर्ज
पिपरिया गांव से बाइक चोरी का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार पिपरिया निवासी बादाम सिंह लोधी उम्र 48 वर्ष ने सोमवार को रात लगभग 11:50 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को शाम लगभग 6 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति घर के सामने से उसकी बाइक क्रमांक MP08N 1662 को चुरा ले गया है ।