कालपी: कालपी में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, नग्न वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उगाही करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Kalpi, Jalaun | Jun 24, 2026 कालपी पुलिस ने नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बुधवार दोपहर 1 बजे जानकारी दी है। आरोपियों के पास से 9,200 रुपये नकद, मोबाइल फोन और एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के बताया गिरोह लोगों को फंसाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था।