अरवल: प्रसादी इंग्लिश बाजार से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 130 लीटर देसी शराब के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार, बाइक भी की जब्त
Arwal, Arwal | Mar 23, 2024 उत्पाद विभाग की पुलिस ने 130 लीटर देसी शराब के साथ प्रसादी इंग्लिश बाजार से 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बाइक भी जब्त की गई है। होली पर्व को लेकर उत्पाद विभाग की पुलिस विशेष जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में तीनों तस्करों की गिरफ्तारी हुई है।