अरवल: मधुबन मैदान में भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह के शहादत दिवस पर विधायक महानंद सिंह ने स्मारक पर किया माल्यार्पण
Arwal, Arwal | Mar 23, 2024 मधुबन मैदान में भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव सिंह को शहादत दिवस पर भाकपा मामले विधायक महानंद सिंह के द्वारा स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। सदर प्रखंड के मधुबन मैदान में शहादत दिवस के मौके पर स्थानीय विधायक महानंद सिंह के द्वारा शहीद भगत सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देशभर में आज शहीद दिवस मनाया जा रहा है, आज ही के दिन अंग्रेजों ने भारत के युवा स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव सिंह को फांसी पर लटकाया गया था। देश की आजादी के लिए कुर्बान होने वाले अमर शहीदों ने हंसते-हंसते अपनी जान गवा दी थी।