अरवल: प्रखंड मुख्यालय में शहीद स्थल को बिहार दिवस के मौके पर फूल और एलइडी बल्बों से सजाया गया।
Arwal, Arwal | Mar 22, 2024 जिले में लगातार तीन दिनों तक चलने वाले बिहार दिवस को साधारण तरीके से मनाया गया। इसी कड़ी के दौरान सदर प्रखंड मुख्यालय में शहीदों को नमन करते हुए उन्हें फूल माला से सजाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। पूरे जिले के कई सरकारी कार्यालय को नीले पीले बल्ब के साथ सजाते हुए इस दिवस को खुशीपूर्वक मनाई गई।