अरवल: सदर थाना के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 112 लीटर महुआ देसी शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
Arwal, Arwal | Mar 22, 2024 सदर थाना अध्यक्ष अली साबरी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर 112 लीटर महुआ देसी शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। पिपरा बांग्ला सोन दियारा में छापामारी के दौरान भीम पासी, मुकेश कुमार एवं प्रमोद कुमार के पास से 112 लीटर महुआ देसी शराब बरामद किया गया तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।