हंटरगंज के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के धोबे गांव के बड़का आहार में डूबने से बुधवार के शाम बजे तीन बच्चियों की मौत हो गई। मृतक बच्चियों में धोबे तुरी टोला के सरजू गंजू की 10 वर्षीय पुत्री विशाखा कुमारी, प्रमोद गंझू की 8 वर्षीय पुत्री कीर्ति कुमारी और मंगर गंझु की 10 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी है। तीनों बच्ची आहार में नहाने गए थे। तीनों के डूबने से मौत हो गई।