सोनीपत में रिश्तों की सच्चाई को उजागर करने वाला एक ऐसा ही हृदय विदारक मामला सामने आया है.एक पिता ने अपनी बेटियों से मिलने की चाहत में दम तोड़ दिया, लेकिन बेटियों के पास पिता के अंतिम दर्शन के लिए भी समय नहीं था. वृद्ध आश्रम में रह रहे एक कपड़ा व्यापारी की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में कोई अपना नहीं पहुंचा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र के रहने वाले बड़े कपड़ा व्यापारी करीब डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी मीना गुप्ता के साथ सोनीपत वृद्ध आश्रम में रहते थे. उनका कोई बेटा नहीं है. उन्होंने अपनी तीन बेटियों को पढ़ा-लिखाकर कामयाब बनाया, जिनमें से दो को उन्होंने अध्यापिका बनाया. उनकी पत्नी मीना गुप्ता का पहले ही निधन हो चुका था.
#sonipatnews #haryana #viralvideoシ #oldagehome #funeral #family #MEMBERS #LatestNews #NewsUpdate #BreakingNews #reelsviralシ #reelsviral #reels #reelsvideoシ #viralpost #viralreels #viral #viralreelsシ #viralreelsfacebook #shorts #HaryanaNews #father #death #oldagehomevisit #newsfeed #newstock #newseason #NewsAlert
Bareilly, Bareilly | Aug 6, 2026