बड़ौत: ट्यौढी में खेत में काम कर रही महिला और उसके परिजनों के साथ दबंगों ने की गाली-गलौज व मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | May 10, 2026 बागपत में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ट्यौढी गांव में शनिवार दोपहर को खेत पर काम कर रही महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगो के होसलें इतने बुलंद हैं कि मारपीट के दौरान महिला व उसके परिजनों के साथ अभद्रता की गई। पीड़ित महिला ने बड़ौत कोतवाली तहरीर दी है। घटना का एक वीडियो शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।