पेशरार: बैंक ऑफ इंडिया किस्को शाखा में महिला का मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध
लोहरदगा जिले के किस्को स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पैसा निकासी करने पहुंची किस्को थाना क्षेत्र के होंदागा निवासी मरहूम जमाल अंसारी की पत्नी हसीदा खातून का मोबाइल चोरी हो गया। घटना के बाद बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें एक व्यक्ति मोबाइल चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। लोग बतला रहे हैं कि पहनावा से पाखर तरफ का या आदमी लग रहा है। घटना को