बिहार: श्रम कल्याण केंद्र के मैदान सेनशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का किया गया आयोजन
Bihar, Nalanda | Jun 25, 2026 अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर बुधवार की सुबह 7:30 के करीब नालंदा समाहरणालय सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वावधान में बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।रैली में युवाओं, स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।