खुरई: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 697 जोड़ों का विवाह संपन्न, विधायक भूपेंद्र सिंह ने किया कन्यादान
Khurai, Sagar | Apr 16, 2025 बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे खुरई के मॉडल स्कूल परिसर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 697 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। इसमें 22 निकाह और 6 विधवा विवाह सम्पन्न कराए गए। खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर कन्यादान किया। सभी जोड़ों को शादी का प्रमाणपत्र भी दिया गया। भाजपा नेता लखन सिंह ने डोली को कंधा देकर की बेटियों की विदाई।