खुरई: दलपतपुर की 65 वर्षीय महिला का खेत में मिला शव, जंगल में लकड़ियां लेने गई थी महिला
Khurai, Sagar | Apr 17, 2025 बुधवार रात लगभग 11 बजे एक 65 वर्षीय महिला का शव दलपतपुर गांव के पास खेतों में मिला। जानकारी देते हुए मृतिका के बेटे तुलई आदिवासी ने बताया कि उसकी मां बुधवार को जंगल में लकड़ियां लेने गई थीं लेकिन शाम तक नहीं लौटी तो सभी ने तलाश किया। उसकी मां का शव पास में ही खेतों में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद शहरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया